स्कूल चलो अभियान” के तहत चकपटैला स्कूल में निकली जागरूकता रैली

*स्कूल चलो अभियान” के तहत चकपटैला स्कूल में निकली जागरूकता रैली*

प्रेम शर्मा

जनपद जौनपुर के विकासखंड बक्सा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चकपटैला में शनिवार को “स्कूल चलो अभियान” के तहत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और बच्चों के नामांकन के लिए जोर दिया गया|

“स्कूल चलो अभियान” के तहत प्राथमिक विद्यालय में एक जागरूकता रैली निकाली गई| विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश यादव की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया| रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया| नारे लगाते हुए बच्चों ने अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें |इस अभियान से ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढी़| रैली के बाद विद्यालय स्तर पर सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया|

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश यादव ने कहा की शिक्षा ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है| उन्होंने कहा कि लक्ष्य का निरंतर प्रयास करने से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है|

इस कार्यक्रम में- विजय प्रकाश यादव(प्रधानाध्यापक), वेद प्रकाश सिंह (अध्यापक), सत्येंद्र कुमार यादव (अध्यापक), आकांक्षा यादव, सुमन यादव, श्यामलाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *