बदलापुर में स्वयं सहायता समूह गठन का रिकॉर्ड, एक दिन में बने 10 समूह

*बदलापुर में स्वयं सहायता समूह गठन का रिकॉर्ड, एक दिन में बने 10 समूह*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर (जौनपुर)। विकासखंड बदलापुर की ग्राम पंचायत महमूदपुर जगदीशपुर में सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र कार्डधारकों के बीच विशेष अभियान चलाकर स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया।

इस दौरान एक ही दिन में 10 समूहों का गठन कर पूरे विकासखंड में नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया।

यह अभियान (यस आई आर) सर्वेक्षण में अपनी जिले में अग्रणी भूमिका निभाने वालेखंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें एडीओ पंचायत, ब्लॉक मिशन अधिकारी सहित बिंदु सिंह, गीता निषाद, अंजू, पूनम पांडे, पूर्णिमा शर्मा, ऋचा यादव एवं महिमा यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम ग्राम प्रधान संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

बताया गया कि जनपद के सीमावर्ती गांव होने के बावजूद ग्राम पंचायत महमूदपुर जगदीशपुर विकास कार्यों में लगातार अग्रणी रही है। ग्राम प्रधान संजय सिंह के नेतृत्व में पंचायत द्वारा समय-समय पर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नई पहल की जाती रही है। वही समितियों का गठन करने के बाद खंड विकास अधिकारी बदलापुर ने कहा कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता, आप समिति में रहकर बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं और एक दूसरे के कार्य में मददगार होंगे, सरकार भी समितियों को ही बढ़ावा दे रही है

स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *