*नगर पंचायत लंभुआ में सीसी रोड निर्माण भ्रष्टाचार का मामला*
*पूर्व में कराए गए कार्यों का पुनः निविदा प्रकाशित कर धन गबन का आरोप*
*लंभुआ,सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पूर्व में कराए गए सीसी रोड कार्यों का पुनः निविदा प्रकाशित कर धन गबन करने का आरोप लगाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री समेत विभागीय अधिकारियों से जांच कराकर निविदा को शून्य कराए जाने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता व शिकायत कर्ता लक्ष्मण गांधी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अटल नगर में मेन रोड से मनोज पाण्डेय के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य पहले ही कराया जा चुका है, लेकिन अब उसी कार्य का अल्पकालीन निविदा सूचना 28 मार्च 2026 को पुनः प्रकाशित करायी गई है। मांग है कि इस मामले की गोपनीय जांच कराकर धन लूट / गबन को रोकने और निविदा प्रकाशन को शून्य घोषित करने की मांग की गई है।
अधिशासी अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि दोबारा निविदा प्रकाशन कर निर्माण कार्य कराने का आरोप निराधार है निविदा प्रकाशन में नाम मिस प्रिंट हुआ है एक निजी स्कूल के बगल अस्सी मीटर संपर्क मार्ग बनने की कार्ययोजना थी उसी की निविदा दी गई थी प्रकाशन में नाम ग़लत हो गया है।
