दलित ग्राम प्रधान पर हमले से प्रधानों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

*दलित ग्राम प्रधान पर हमले से प्रधानों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग*

********************

*संवाद :माता चरण पांडे*

जौनपुर। मछलीशहर विकासखंड के खरैयामऊ ग्राम सभा में दलित ग्राम प्रधान पर हुए हमले के बाद क्षेत्र के प्रधानों में आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में प्रधान संघ ने एकजुट होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग उठाई है।

 

जानकारी के अनुसार, खरैयामऊ ग्राम सभा में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान रमेश चंद्र कनौजिया पर कथित रूप से कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

 

घटना से आक्रोशित प्रधान संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन गिरी के नेतृत्व में विकासखंड के कई ग्राम प्रधानों ने तहसील मछलीशहर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और प्रधान व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

 

क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून के तहत ऐसी कार्रवाई होगी जो एक मिसाल बनेगी।

 

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *