बक्शा रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव

*बक्शा रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव*

प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरीजपुर गांव के पास मंगलवार शाम को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा| इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई|

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किये| लेकिन पहचान नहीं हो सकी|

पुलिस के अनुसार शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही थी| स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई|

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है| और मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *