*अवैध तमंचा एवं बोलरो कार के साथ एक अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार*
——————
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष खुटहन रामाश्रय राय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अशोक कुमार मय हमराह द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक व्यक्ति प्रमोद यादव उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 हवलदार यादव निवासी बहिरापार, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व 2200/- रूपये जामा तलाशी व एक बोलरो कार नं0 UP50CW0585 के साथ भटपुरा मोड़ बहद ग्राम भटपुरा से दिनांक 16.03.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार करते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.प्रमोद यादव उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 हवलदार यादव निवासी बहिरापार, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण
1.मु0अ0सं0 59/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 137/2015 धारा 379 भा0द0वि0 व 66, 71 सूचना प्रोधौगिक (संशोधन) अधिनियम 2008 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 138/2015 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 379/2025 धारा 115(2), 309(4), 317(2), 351(3), 352 बी0एन0एस0 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0 414/2014 धारा 120B, 174A, 394, 395, 397, 412 भा0द0सं0- 1861 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
6.मु0अ0सं0 770/2013 धारा 307, 323, 341 भा0द0 सं0 – 1861 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण
1–एक तमंचा .315 बोर
2– एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
3– 2200/- रूपये जामा तलाशी
4– एक बोलेनो कार नं0 UP50CW0585
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष श्री रामाश्रय राय थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 जयकृष्ण यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.हे0क0 सुनील कुमार थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.का0 इन्द्रजीत थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
