*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा के नामित सभासदों की सूची हुई जारी*
*तीन नए सभासदों के मिलने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल*
अनिल मिश्र
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतापगढ़ के नगर पंचायत ढकवा लिए तीन नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में स्थानीय कार्यकर्ताओं और अनुभवी व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत ढकवा के लिए जिन तीन व्यक्तियों को सभासद मनोनीत किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं। सुभाष चंद्रमोदनवाल(,वार्ड नंबर 8) शिवाकांत पांडेय सैनी (वार्ड नंबर 12) जितेंद्र विक्रम सिंह (पंकज सिंह पूरा प्रथम) तीनों ही भारतीय जनता पार्टी के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता है।और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह व मोती सिंह के करीबी है। नगर पंचायत ढकवा जो अक्सर विवादों की वजह से चर्चा में रहती है। देखना है नए तीन सभासदों के मिलने से विकास को नई गति मिलेगी।
