बलात्कार करने के बाद जान से मार देने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार :-
————————————————————
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज, जौनपुर
शुक्रवार 22 सितंबर 2023
शाहगंज : सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया! थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक शैलेंद्र राय, कांस्टेबल संदीप,कांस्टेबल शरद के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि तभी विश्वस्थ सूत्रों से सूचना के आधार पर दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया! गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी विक्रम के रूप में हुई !पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया!