*सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. परमानंद शुक्ल दिल्ली में सम्मानित*
प्रेम शर्मा
जौनपुर विकासखंड बक्सा स्थित चितौडी़ गांव निवासी सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. परमानंद शुक्ल को दिल्ली में सम्मानित किया गया| उन्हें भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम “परीक्षा पर चर्चा” 2026 में उनकी सहभागिता के लिए रविवार को सम्मान पत्र प्रदान किया गया|
“परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करना है| इस राष्ट्रीय पहल से देश-विदेश के शिक्षकों विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है|
इस अवसर पर डाॕ. परमानंद शुक्ल को उनके सकारात्मक और प्रेरणादाई विचारों के लिए यह सम्मान दिया गया| इस अवसर पर डॉ. शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया |उन्होंने कहा की “परीक्षा पर चर्चा” विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत प्रेरणादाई पहल है| जो उन्हें परीक्षा के समय होने वाले तनाव से मुक्ति दिलाती है|
डॉ. शुक्ला ने कहा कि परीक्षा को भय नहीं बल्कि सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के अवसर के रूप में देखना चाहिए| विद्यार्थी अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानते हैं| और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं| उनके अनुसार “परीक्षा पर चर्चा” विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त कर सकारात्मक शोध विकसित करने का एक सशक्त मंच है| और आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य परीक्षा में केवल सफलता प्राप्त करना ही नहीं बल्कि एक सशक्त व्यक्तित्व और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों का निर्माण करना है| डॉ. शुक्ल द्वारा लिखित पुस्तक “नारी शक्ति” को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल चुकी है|
