प्रतापगढ़ पट्टी एसडीएम व सीओ ने गैस एजेंसी और गोदाम का किया निरीक्षण*  

*प्रतापगढ़ पट्टी एसडीएम व सीओ ने गैस एजेंसी और गोदाम का किया निरीक्षण*  

 

*उपजिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं को धैर्य रखने की अपील*

 

प्रतापगढ़ पट्टी तहसील मुख्यालय स्थित प्रज्ञा इंडेन गैस सर्विस पर रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ और शिकायतों को देखते हुए एसडीएम पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्र व सीओ मनोज कुमार रघुवंशी ने पूर्ति निरीक्षक नंदलाल पटेल के साथ गैस एजेंसी और गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौजूद उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा वितरण रजिस्टर, गैस बुकिंग और स्टॉक की जांच की। एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्र ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, सभी लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन के आदेश के अनुसार मोबाइल नंबर पर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। साथ ही जिन उपभोक्ताओं की पहले से बुकिंग हो चुकी है, उन्हीं को प्राथमिकता के आधार पर गैस वितरण करने के निर्देश दिए गए अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिन घरों में अभी गैस उपलब्ध है, वे अनावश्यक रूप से बुकिंग न करें ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। लगभग 20 मिनट तक चले निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने गोदाम इंचार्ज और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *