ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति प्रशिक्षण संपन्न

ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति प्रशिक्षण संपन्न।

आज बी आर सी बदलापुर में स्थित सभागार में एक दिवसीय एस एम सी प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार पांडे द्वारा किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,ईश वंदना एवं स्वागत गीत गा कर किया गया।इस प्रशिक्षण में दो सौ पचास लोगों ने प्रतिभाग किया।जिसमें प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं एस एम सी अध्यक्ष शामिल हुए।प्रशिक्षण देने के लिए संदर्भदाता के रूप में राजभारत मिश्र एवं उमेशचंद्र दूबे ने अपने विचार व्यक्त किए।राजभारत मिश्र ने विद्यालय में समाज को जोड़ने के लिए और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के बारे में बताया।साथ ही साथ आर टी ई एक्ट 2009 की विभिन्न धाराओं के बारे में भी जानकारी दिया।उमेशचंद्र दूबे ने सभी लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया कि समाज का प्रत्येक बच्चा जिसकी उम्र 6 से 14 वर्ष के बीच है,उसका नामांकन विद्यालय में होना अनिवार्य है।इसके लिए समुदाय के लोगों को जागरूक करना जरूरी है।नोडल शिक्षक संकुल दिनेश वर्मा ने विद्यालय विकास योजना के बारे में बताया। एस एम सी अध्यक्ष उदयभान मौर्य ने सभी लोगों से अपील किया कि जब भी बैठक हो उसमें सभी लोग शामिल होकर विद्यालय हित के लिए कार्य करें। ललित मौर्य ने विद्यालय के महत्व पर प्रकाश डाला।सत्यनारायण यादव ने एस एम सी के महत्व एवं कार्य दायित्व पर प्रकाश डाला।इस प्रशिक्षण में सभी लोगों के लिए नाश्ता,चाय,पानी और भोजन की समुचित व्यवस्था के साथ साथ कलम कापी आदि वस्तुएं प्रदान किया गया।इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता,उमेश चतुर्वेदी,राजेश वर्मा,अरविंद कुमार यादव,धर्मेंद्र शर्मा,डाक्टर विभा शुक्ला,डाक्टर ज्योति मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *