*डंडारी ग्राम पंचायत में विवादित चक मार्ग की पैमाइश करने पहुंची राजस्व व खंड विकास अधिकारी बदलापुर की टीम मौके पर भारी पुलिस बल तैनात*

*डंडारी ग्राम पंचायत में विवादित चक मार्ग की पैमाइश करने पहुंची राजस्व व खंड विकास अधिकारी बदलापुर की टीम मौके पर भारी पुलिस बल तैनात*
====================

*शिव पूजन मिश्रा*

संवाददाता- *तीखी आवाज* बदलापुर,

 

विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डंडारी ग्राम पंचायत में उप जिलाधिकारी बदलापुर देशराज पुंडरीक द्वारा गठित टीम विवादित चक मार्ग की पैमाइश करने पहुंची। राजस्व व खंड विकास अधिकारी सहित पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्व ग्राम डीह डंडारी पहुंचकर दोनों पक्षों के सुलह समझौते के आधार पर राजस्व निरीक्षक अरविंद पांडे, रमेश चंद्र, लेखपाल दिनेश पाल, निखिल ,लालचंद पांडे, लालचंद गौतम, द्वारा सीमांकन कर सूझबूझ के साथ मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित अधिकारियों को आख्या प्रेषित की गई तथा उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर करवाए । सुरक्षा के मद्देनजर हल्का उपनिरीक्षक थाना सिंगरामऊ, महिला कांस्टेबल सहित, भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि उक्त चक मार्ग हेतु शैलेश मिश्रा द्वारा चक मार्ग की पैमाइश हेतु कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया था परंतु मामला सुलझ नहीं पाया था। इस इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह, दुर्गेश तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक पंकज सिंह, विद्या कांत शुक्ला, ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा( प्रधान संघ उपाध्यक्ष )ग्राम प्रधान हुकुम यादव ,रिटायर प्रवक्ता राम प्रज्वलित मिश्रा, नन्हे यादव, मुन्ना मिश्रा ,प्रधान पुत्र रमन मिश्रा, प्रिंस, रिंकू, सोनू मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!