बक्सा में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

*बक्सा में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्सा में शनिवार को बी के केंद्र सभागार में एक ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया |इसका उद्देश्य कृषि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और सरकारी योजनाओं को प्रभावित अंग से प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था| इस गोष्ठी में ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया |

खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित करके किया| सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षों सचिवों और प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया| प्रशिक्षक विष्णु शंकर सिंह और चतुर्भुज यादव ने इस दौरान कहा कि प्रधान और प्रधानाध्यापक एक सिक्के के दो पहलू हैं जिनके बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है| प्रशिक्षण सत्र में आरटीई एक्ट विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के गठन की संरचना और निपुण भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई| प्रशिक्षकों ने जोर दिया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दोनों की भूमिका अहम है, और कहा कि बेहतर तालमेंल से स्कूलों के बुनियादी ढांचों का कायाकल्प किया जा सकता है, और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सकती है|

इस प्रशिक्षण में प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सा के अध्यक्ष सरोज सिंह, प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, संजय, भोलानाथ यादव, संध्या सिंह, दिग्विजय यादव, संदीप यादव, शैल सिंह, नीलम श्रीवास्तव, रेखा यादव, पूर्णिमा सिंह, धनंजय सिंह साहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *