*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत वसूली की नोटिस युवक के घर पहुंची तो बैंक से लोन लेने की हुई जानकारी*
*पीडित ने थाना आसपुर देवसरा में फर्जी हस्ताक्षर कर लोन लेने की शिकायत*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के केवटली गाँव निवासी एक युवक के नाम लगभग एक लाख बावन हजार रुपए का लोन ले लिया गया। बैंक से जब वसूली की नोटिस उसके घर पहुंची तो उसे इसकी जानकारी हुई। अब पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।रामलवट यादव पुत्र जगरूप यादव का आरोप है कि उसका आसपुर देवसरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बचत खाता है। इस बचत खाते के आधार पर एक लाख बावन हजार रुपए लोन हुआ है।जबकि मैने कभी एक भी रुपया लोन नहीं लिया है। न हीं इस लोन के बारे में मुझे कभी जानकारी थी। जब मेरे घर वसूली की नोटिस बैंक द्वारा भेजी गई। तब मुझे लोन के बारे में जानकारी हुई । तत्पश्चात मेरे द्वारा बैंक जांच करने के बाद पता चला दाऊतपुर गाँव निवासी एक युवक ने बैंक कर्मियों को मिलाकर फर्जी हस्ताक्षर करके मेरे खाते पर लोन लेकर अपने खाते में रुपए इसके पूर्व ट्रांसफर कर लिया था। उसी ने मेरा फर्जी हस्ताक्षर भी बनाया है। पीड़ित ने फर्जी हस्ताक्षर करने वाले एवं लोन लेने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।
