*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने 13 पेटी अवैध शराब व 4 देशी बम के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने 13 पेटी अवैध शराब व 4 देशी बम के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

*अंतर्जनपदीय अभियुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह के ऊपर 30 आपराधिक मुकदमे है  दर्ज* 

अनिल मिश्र

 

प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने क्षेत्र के गौरामाफी चौराहे के पास से 13 पेटी अवैध अंग्रेजी व देशी शराब (कुल 276 शीशी व 68 पाउच, लगभग 101.605 लीटर) तथा 4 अदद अवैध देशी बम के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके से एक स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवासी उमरपुर थाना करौदीकला जनपद सुल्तानपुर तथा जयनारायण निवासी शोधनपुर थाना करौदीकला जनपद सुल्तानपुर शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा आबकारी अधिनियम व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शराब सुल्तानपुर व जौनपुर राजा बाजार क्षेत्र से खरीदकर अधिक मुनाफे में बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। देशी बम रखने के संबंध में उन्होंने जमीनी विवाद के चलते दुश्मनी का हवाला दिया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी वीरेन्द्र प्रताप सिंह के विरुद्ध सुल्तानपुर, जौनपुर व प्रतापगढ़ जनपदों में हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में लगभग 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब व असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *