*प्रतापगढ़ की महिला ने सीएम आवास के पास खुद व अपनी 2 बेटियों पर डाला पेट्रोल*
*पीड़ित महिला बोली दबंगों ने किया मेरी जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा न्याय*
अनिल मिश्र
लखनऊ में शुक्रवार सुबह सीएम आवास के पास लौरेटो चौराहे पहुंची एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। महिला के साथ उसकी दो बेटियां भी थीं। उसने खुद के साथ दोनों बेटियों को भी पेट्रोल से नहला दिया।ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को जैसे ही खुद पर पेट्रोल डालते देखा, उसे पकड़ लिया। महिला और दोनों बच्चियों को पानी से नहलाया, ताकि पेट्रोल से शरीर को नुकसान न पहुंचे। पुलिस ने संबंधित थाने को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की समस्या का समाधान करने को कहा है।
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला का नाम रेखा मिश्रा है। वह प्रतापगढ़ के तहसील रानीगंज थाना फतनपुर सुरवा मिश्रपुर की रहने वाली है। जिन बच्चियों को लेकर वह आत्मदाह करने पहुंची, उनकी उम्र 8 और 9 साल है। महिला का कहना है कि हमारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे तंग आकर मैं आज सुबह मैं सीएम आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची थी। लेकिन पुलिस वालों ने हमें पकड़ लिया। अगर हमारी कोई सुनने वाला नहीं तो हम जी कर क्या करें।पीड़िता ने बताया कि गांव के शारदा प्रसाद, हरिशंकर मिश्रा, प्रेम नारायण समेत कई दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। कई महीनों से पुलिस-प्रशासन के चक्कर लगा रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आत्मदाह करने का निर्णय ले लिया। गौतमपल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार को सकुशल बचा लिया गया है। स्थानीय पुलिस से भी घटना की जानकारी ली गई है।
*उपजिलाधिकारी रानीगंज बताया पारिवारिक आबादी की जमीन है। जिसका विवाद सिविलकोर्ट में विचाराधीन है।*
इस संबंध में जब प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ अनिल कुमार मिश्र की बात उपजिलाधिकारी रानीगंज से हुई उन्होंने बताया पारिवारिक आबादी की जमीन है। व पैसे के लेन देन का विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा है। जिसकी अग्रिम तारीख अप्रैल 2025 को पड़ी हुई है। आबादी के एक हिस्से की जमीन में रेखा मिश्रा का प्रधानमंत्री आवास बना हुआ है। जिसपर राजस्व व पुलिस टीम ने जाकर फरवरी में कब्जा दिलवाया वर्तमान में ताला भी इन्हीं का लगा हुआ है। कुछ दिन रहने के बाद कहीं और जाकर रहने लगी। मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के निर्णय के बाद ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।