*प्रतापगढ़ पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा के बीच धूमधाम से मनाई गई होली लोगों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई*
*आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई होली रंग-पिचकारी बांटकर बच्चों के चेहरों पर लाई मुस्कान*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिलाधिकारी सहाय शिव अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने होली के पर्व को धूमधाम से मनाया । लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाए और गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी व डीजे पर खूब नाचे। कहीं-कहीं कुर्ता फाड़ होली खेली गई
वहीं आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब और असहाय बच्चों के साथ होली मनाई। ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव व उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के नगर पंचायत ढकवा के गोपालपुर मुसहर बस्ती पहुंचे बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाई बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी। यह सराहनीय पहल होली के अवसर पर की गयी।
गरीब परिवारों के बच्चों को बुलाकर पुलिस टीम ने उनके साथ होली का पर्व मनाया।
बच्चों ने रंग-गुलाल और पिचकारी से जमकर होली खेली मिठाई मिलने पर बच्चों के चेहरों पर विशेष चमक दिखाई दी और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
पुलिस की इस पहल से बच्चों ने खुशी-खुशी त्योहार का आनंद लिया वहीं पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आला अधिकारी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे। जिससे होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
