प्राण प्रतिष्ठा का तीसरे वर्ष श्रद्धा व भक्ति के साथ कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया

*प्राण प्रतिष्ठा का तीसरे वर्ष श्रद्धा व भक्ति के साथ कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया*

अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*

आज लम्भुआ नगर पंचायत में हर वर्ष की भाँति सुंदरकांड पाठ वा महिलाओ ने भी प्रभु श्री राम का भजन कीर्तन और राम धूनी के माध्यम से याद किया और पुष्प से गोशाला के बाहर सजाया और भजन का कार्यक्रम किया प्रसाद का वितरण भी पुरे भक्ति मन से किया और 1100 दीप प्रज्वलन से प्रकाशित और गुंजाय मान वातावरण हो उठा
प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे वर्ष के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, वहीं श्रद्धालुओं द्वारा 1100 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव कर मनाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
इस संपूर्ण आयोजन का सफल संचालन श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष बबलू जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *