बक्सा थाना परिसर में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” जागरूकता कार्यक्रम

*बक्सा थाना परिसर में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” जागरूकता कार्यक्रम*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: बृहस्पतिवार को बक्सा थाना परिसर में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया| इस दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई|

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बाल विवाह के पीछे अशिक्षा,अज्ञानता और असहायता जैसे तीन प्रमुख कारण होते हैं| उन्होंने कहा कि यह अशिक्षा और सामाजिक दबाव के कारण कई बार परिवार कम उम्र में ही अपनी बेटियों का विवाह कर देते हैं| जबकि इस उम्र में बालिकाएं न तो शारीरिक रूप से सक्षम होती हैं और न तो महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में होती हैं| थानाध्यक्ष ने कहा कि बालिकाओं का विवाह केवल बालिग होने के बाद ही किया जाना चाहिए|

बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने बाल विवाह प्रतिषेध कानून की जानकारी दिए| उन्होंने बताया कि इस कानून की शुरुआत 1929 में अंग्रेजी शासन काल के दौरान “शारदा एक्ट” के रूप में हुई थी|स्वतंत्रता के बाद 1976 में इसमें संशोधन किया गया और 2006 में पुन: संशोधन कर बाल विवाह को संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया| चंदन राय ने यह भी बताया कि बाल विवाह, बाल श्रम और खोए हुए बच्चों से संबंधित मामलों में 1098 चाइल्डलाइन हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है|

उप निरीक्षक प्रशांत पांडेय ने उपस्थित सभी लोगों को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिए| और उन्होंने कहा कि जब तक समाज से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई और एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया|

इस अवसर पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, उप निरीक्षक प्रशांत पांडेय, स्वामीनाथ यादव, राजमिलन तिवारी एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति विनय सिंह, विनोद तिवारी, मनोज सिंह बाबा, राहुल सिंह, ऋषि सिंह, ईश्वर देव यादव, अजय यादव एडवोकेट सहित कई पत्रकार बंधु उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *