*मामूली विवाद में हुई कहासुनी, कहासुनी में दलित महिला को मारा धक्का हुई मौत*

*मामूली विवाद में हुई कहासुनी, कहासुनी में दलित महिला को मारा धक्का हुई मौत*

 

*गांव के ही राम नायक पाठक पर परिजनों ने महिला को मारने पीटने व धक्का मारने का लगाया आरोप*

 

*लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के रहायतपुर गांव का है मामला*

लम्भुआ सुलतानपुर। मामूली कहासुनी में दलित महिला को मारा धक्का हुई मौत,लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के रहायतपुर गांव का है मामला। मृतक महिला कलावती पत्नी स्वर्गीय दयाराम की बहू पूजा ने आरोप लगाया कि 1 अक्टूबर की देर शाम मेरा देवर दुर्गेश घर के पास छप्पर के पास खड़ा था तभी वहां से गुजर रहे गांव के ही रामनायक पाठक ने पूर्व में किसी बात को लेकर उसे गाली दे रहे थे

जिसका उसने विरोध भी किया और और हो रही गाली गलौज व कहासुनी को सुनकर मां भी पहुंची और उन्होंने भी पाठक का विरोध किया इतने में गुस्सा हुए पाठक ने मेरी सास कलावती देवी को मारते हुए धक्का दे दिया जिससे वह गिर गई और उन्हें कहीं आंतरिक गंभीर चोट लगने की वजह से सदमे में चली गई जिसकी सूचना डायल 112 पर भी दी गई और अपनी मां को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। वहीं मृतक कलावती की बहू पूजा ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखण्ड देव मिश्रा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है विधिक कार्रवाई की जा रही है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!