*मकर संक्रांति पर तुलापुर में सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन*
*गरीबों, असहायों व निराश्रितों को कंबल वितरण*
*********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ। क्षेत्र के ग्राम पंचायत डंडारी अंतर्गत तुलापुर गांव में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भक्ति, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का अनुपम दृश्य देखने को मिला। लखनऊ में कार्यरत थाना प्रभारी (एसएचओ) अखिलेश मिश्रा, उनके बड़े भाई एयरफोर्स से सेवानिवृत्त राजेश्वर प्रसाद मिश्रा तथा उनके सुपुत्र समाजसेवी एवं अधिवक्ता अमन मिश्रा के संयुक्त प्रयास से सुंदरकांड का संगीतमय पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम व बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आरती में सहभागिता कर पुष्प अर्पित किए और दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत हनुमान जी के प्रिय भोग लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में हलवा-पूरी सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था रही, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।

इसी अवसर पर अधिवक्ता अमन मिश्रा ने क्रिकेट कमेटी के सभी सदस्यों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों, असहायों व निराश्रितों के बीच कंबल वितरण कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अमन मिश्रा द्वारा गोमती नदी स्थित गोला दईत बाबा के श्मशान घाट, डंडारी पोखरे के जीर्णोद्धार सहित अनेक जनहितकारी कार्य लगातार किए जा चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि एसएचओ अखिलेश मिश्रा जब भी गांव आते हैं, किसी न किसी लोकहितार्थ या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अवश्य करते हैं, जिससे सामाजिक एकता और धार्मिक भावना को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा, अमरनाथ मास्टर, सुभाष मिश्रा, मुन्नू यादव, पप्पू उपाध्याय उर्फ मामा, प्रधान संपादक तीखी आवाज अरविंद उपाध्याय, पत्रकार विपुल सिंह, पत्रकार शिव पूजन मिश्र, राम पूजन, अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो), मास्टर संतोष दुबे, सुभाष शर्मा, सत्यदेव सिंह, हेमकांत तिवारी, विमल मिश्रा, रिंकू, प्रिंसू, छोटू, राजू, रोहित, रमन, अमन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शेष मैन यादव ने किया।
मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर आयोजित भक्ति कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास और उत्सव का वातावरण बना रहा।
