*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 फोर लेन बाई पास चैनेज 180 पर आए दिन दुर्घटना का कारण बन रही झाड़ियां*
*पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क बनाने के बाद भी एन एच आई द्वारा नहीं बनाया गया लिंक मार्ग*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के अंतर्गत एन एच 731 फोर लेन बाई पास चैनेज नंबर 180 के सामने झाड़ियां इतनी ज्यादा हो गई है। रोड से फोर लेन पर चढ़ते वक्त गाड़ियां दिखाई नहीं देती। जिसकी वजह से आए दिन आवारा पशु और यात्रियों की दुर्घटना हो रही है। नगर वासी बहुत परेशान है। जो लिंक मार्ग पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया था।
इसके बावजूद एन एच आई द्वारा लिंक मार्ग को काली सड़क से नहीं जोड़ा गया । जिसकी शिकायत क्षेत्र वासियों द्वारा परियोजना निदेशक वाराणसी से की गई थी। सर्वे भी हुआ था। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा जनता को झूठा आश्वासन ही मिला कार्य कुछ भी नहीं हुआ। कच्चा मार्ग होने के नाते सबसे ज्यादा समस्या बरसात के सीजन में होती है। कई लोग फिसल कर दुर्घटना का शिकार हुए हैं। जबकि सरकार का सख्त निर्देश है। जन समस्याओं को प्राथमिकता के साथ देखा जाए। लेकिन विगत दो वर्षों से इस संबंध में जी.पी.एल से लेकर एन.एच.आई के संबंधित अधिकारियों से कई बार क्षेत्र वासियों द्वारा आग्रह करने के बावजूद भी समस्या जस की तस है। देखना है नगर वासियों को इस समस्या से निजात कब मिलती है।
