प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र कंधई के अंतर्गत दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र कंधई के अंतर्गत दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने मीडिया सेल के माध्यम से भी जानकारी*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के आरोपी वीर प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर कल दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा था, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह घटना कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के पिता अपनी दिव्यांग पुत्री को घर के दालान में छोड़कर एक निमंत्रण में गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे युवती को अकेला देखकर पड़ोस के गांव का एक युवक वहां पहुंचा।युवक दिव्यांग युवती को उठाकर घर के पीछे एक बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात लगभग 10 बजे जब युवती के पिता निमंत्रण से घर लौटे, तो उन्हें पुत्री के साथ दुष्कर्म की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर कंधई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दिव्यांग युवती को उपचार व मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और पीड़िता की शिकायत पर बगल गांव के रहने वाले वीर प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी वीर प्रताप को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!