सेवार्थम संस्था ने शफीपुर गांव में मच्छरमुक्त अभियान की शुरुआत

सेवार्थम संस्था ने शफीपुर गांव में मच्छरमुक्त अभियान की शुरुआत

 

चांदा ।।सुल्तानपुर

 

ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सेवार्थम संस्था ने सराहनीय कदम उठाया है। संस्था की ओर से एक कार्यक्रम में दो मच्छर-रोधी धुआं फैलाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।ये वाहन गांव-गांव जाकर मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए धुआं (फॉगिंग) का छिड़काव कर रहे हैं। वही सेवार्थम फाउंडेशन ने प्रतापपुर कमैंचा क्षेत्र के शफीपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास एक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें 50 से अधिक ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के उपाय भी बताए गए। संस्था के संगठन मंत्री विवेक तिवारी ने बताया कि सेवार्थम फाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ सफाई या फॉगिंग तक सीमित नहीं है। आने वाले समय में संस्था बुजुर्गों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच और चश्मा वितरण कार्यक्रम भी शुरू करने जा रही है।संगठन मंत्री ने कहा आशीष तिवारी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य है कि हर गांव स्वच्छ, स्वस्थ और मच्छरमुक्त बने। ग्रामीणों की भागीदारी से ही यह अभियान सफल हो सकेगा। मौके पर जिला संगठन मंत्री विवेक तिवारी जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे मंडल महामंत्री अनिल कनौजिया धर्मेंद्र तिवारी,पवन सरोज , राजकुमार यादव ,लवलेश दुबे ,निखिल तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

 

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!