*आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूमो की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालमन पुत्र किशन(15बर्ष) और बुद्धिराम पुत्र अतुल (13बर्ष)के रूप में हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बच्चों की मौत हुई है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।और विधिक कार्यवाई की जा रही है।
