*कड़ी शिक्षा कड़ी मेहनत से तरासे गए पुलिस कर्मियों को मिलेगी उनकी नई नियुक्ति की जगह*
*कड़ी मेहनत के बाद अब मिलेगी थोड़ा राहत*
********************
अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)
जौनपुर/उत्तर प्रदेश पुलिस के नए आरक्षियों का प्रशिक्षण अब पूर्ण हो गया है। रविवार को पुलिस लाइन परिसर में आरटीसी दीक्षांत परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद प्रशिक्षित रंगरूटों को विभिन्न थानों में तैनाती दी जाएगी।
पुलिस विभाग के अनुसार, सेरिमोनियल परेड सुबह लगभग 8:20 बजे शुरू होगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि, पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, परेड का निरीक्षण करेंगे। शनिवार शाम तक परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
जिले में कुल 1490 आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। सीओ पुलिस लाइन गोल्डी गुप्ता ने बताया कि परेड के बाद सभी को थाना आवंटित कर दिया जाएगा। औसतन प्रत्येक थाने को लगभग 50 नए आरक्षी मिलेंगे। इससे पुलिस बल की संख्या में वृद्धि होगी और कानून-व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी। साथ ही आम जनता को अधिक प्रभावी ढंग से न्याय उपलब्ध कराया जा सकेगा।
