श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ द्वारा (वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ)सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ द्वारा (वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ)सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम। ।के संदेश को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से त्रिवेणी लगाओ जन जागरुकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए नव निर्मित नगर पंचायत रामगंज प्रतापगढ के प्रथम अध्यक्ष राकेश सिंह जी द्वारा प्राथमिक विद्यालय रामगंज प्रतापगढ के तत्वावधान मे त्रिवेणी का रोपण कर सृष्टि के प्रथम शिल्पकार देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयन्ती एंव भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन की हार्दिक शुभ कामना प्रेषित करते हुए सबके जीवन मे सुख शान्ति एंव समृद्धि की कामना की

विश्व ताप मिट जाय, होय हर जन मन गदगद

धरती पर त्रिदेव है, नीम, पीपल और वरगद

त्रिवेणी की महत्व पर शाखा मंत्री जी द्वारा व्यापक चर्चा की गई

एक पौधा भगवान विश्वकर्मा जी के नाम, एक प्रधानमंत्री जी के नाम एंव एक राष्ट्र के नाम, उक्त कथन के माध्यम से राम उजागिर सिंह जी ने उपस्थित जन समुदाय से अपने जीवन मे एक त्रिवेणी लगाने का निवेदन किया

कार्य क्रम को सफल बनाने मे सुधाशंकर पाण्डेय, अजय कुमार उपाध्याय, मोहन, मिहिर कुमार, एंव किशुन देव के साथ साथ क्षेत्रीय लोगो का सहयोग सराहनीय रहा।

सभी अपने अध्यक्ष जी के साथ मिलकर त्रिवेणी का रोपण करते हुए विश्व रचयिता भगवान विश्व कर्मा जी एंव देश के यशस्वी प्रधान मंत्री जी का जन्म दिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *