*श्री कृष्णा इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि पूर्व सीएमओ वाराणसी का हुआ भव्य स्वागत*
*************************
शिवपूजन मिश्रा
संवाददाता -तीखी आवाज, 24.com बदलापुर
विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर में बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भूत पूर्व सी.एम.ओ. वीरेंद्र प्रताप सिंह वाराणसी का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने पहले ध्वजारोहणकर बच्चों के साथ राष्ट्रीय गान गया। बाद में वे सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक विक्रमजीत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने उन्हें अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। प्रधानाचार्य श्री शिव प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए स्वागत गीत, नृत्य व झांकियां प्रस्तुत की जो बेमिसाल रही ।
प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी बच्चों के कार्यक्रम की तैयारी और उनकी प्रस्तुति से भाव विभोर थे ।
प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले कुछ महीनो में स्कूल में एक वृहद कार्यक्रम होने वाला है। पूरा स्कूल प्रांगण खचाखच भरा तिरंगे झंडे से लहरा रहा था जो यह गवाही दे रहा था की हमारे भारत देश व भारतीयों की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा झंडा है इसे हम झुकने नहीं देंगे ।
इस मौके पर शिक्षक शैलेंद्र सिंह ,विजय कुमार चौधरी, चंद्रसेन सिंह, शीतला प्रसाद, कृष्ण देव तिवारी, प्रीति यादव, पुष्पेंद्र यादव ,मुकेश, शैलेश तिवारी उर्फ प्रचुर तिवारी, पंकज दुबे ,शिवप्रसाद सिंह बड़े बाबू, मनोज सिंह, सनी, बसंत लाल ,गुरु प्रसाद सहित अभिभावक एवं सम्मानित क्षेत्रीय जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश तिवारी उर्फ प्रचुर तिवारी ने किया।
