*जन्म दिन पर केक काटने,पार्टी करने से अच्छा है की वृक्षारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाए:प्रभात सिंह*

*जन्म दिन पर केक काटने,पार्टी करने से अच्छा है की वृक्षारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाए:प्रभात सिंह*

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

लम्भुआ तहसील क्षेत्र में नरेंद्रापुर निवासी भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रभात कुमार सिंह उर्फ सूरज सिंह के जन्मोत्सव पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश अध्यक्ष ने लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य जगहों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उप्र.एवं प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र के किसानों को सैकड़ो पेड़ आम, आवाला,अमरूद, नीबू, का पेड़ वितरित किया गया और सभी को अपने घर पर पेड़ों को लगाकर उनकी निरंतर देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया संगठन द्वारा यह पहल प्रदेश अध्यक्ष उप्र के जन्मोत्सव को वन महोत्सव के रूप में जोड़कर पर्यावरण और सरकार की वन महोत्सव योजना के अंतर्गत योजना को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन द्वारा यह जन्मोत्सव मनाने का नायाब तरीका अपनाते हुए समाज और क्षेत्र एवं देश प्रदेश को यह संदेश देने का प्रयास है। किसान नेता ने अपने जन्मोत्सव पर कहा कि केक काटने,पार्टी करने और अनावश्यक तरह के प्रोग्राम कर बेवजह पैसे खर्च करने से अच्छा है की वृक्षारोपण करें पर्यावरण हरियाली के लिए सभी अपने जन्मोत्सव को इसी प्रकार मनाये ताकि ऐसे आयोजन से देश मे हरे वृक्षों की संख्या बढ़ेगी कुल 101पौधो का रोपण और वितरण किया गया इस मौके पर मौजूद रहे प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह,जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा,जिला महासचिव रामदयाल यादव,ब्लॉक अध्यक्ष लंभुआ प्रशांत सिंह सनी,जमाल अहमद,मुस्तकीम खान,पवन सिंह,गिरीश मिश्रा शेरू, गीता देवी,मालती देवी,अनुराग, इदु खान, मीरा,बीना आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *