शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने आचार संहिता से पहले कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया :-
——————————————————-
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर

जौनपुर: शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने आचार संहिता लगने से पहले ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया| इस दौरान विधायक रमेश सिंह ने कहा कि अरगुपुर कटार मार्ग का निर्माण हो जाने से शाहगंज के विकास को गति मिलेगी |उन्होंने आगे कहा कि अब तक बीते 20 सालों से यह मार्ग जर्जर हो गया था लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसके निर्माण की जरूरत नहीं समझी यह मार्ग शाहगंज की आर्थिक गतिविधियों के विकास की रीढ़ माना जाता है |इसका निर्माण हो जाने से यहां के उद्योगों को नई संजीवनी मिलेगी भविष्य में यह मार्ग आजमगढ़ से सुल्तानपुर ,लखनऊ जौनपुर ,अयोध्या आदि जाने के लिए बाईपास का भी काम करेगा| इस दौरान भाजपा नेता ओम प्रकाश, प्रदीप जायसवाल, बेचन सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडे, मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया, मंटू ,विनय सिंह, सुनील अग्रहरि ,टप्पू समेतअन्य लोग मौजूद रहे|