हाईकोर्ट के स्थगन आदेश का उलंघन कर रही जयसिंहपुर पुलिस
स्थगन आदेश के बावजूद भी हो रहे अवैध निर्माण को रोकने से कतरा रहे जयसिंहपुर के पुलिस अधिकारी।
जयसिंहपुर पुलिस की भूमिका लग रही संदिग्ध
मामला जयसिंहपुर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बझना का है जहां पर गांव के बेनी माधव, चंद्र शेखर, मनोज कुमार सुतगण दुलारे द्वारा उक्त गांव की विवादित भूमि गाटा संख्या 1632 जिस पर हाईकोर्ट लखनऊ द्वारा पूर्णतया स्थगन आदेश दिये जाने के बावजूद भी धड़ल्ले से दबंगई के बल पर अवैध पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
जिसकी सूचना विपक्षी पवन सिंह के द्वारा जयसिंहपुर पुलिस तथा उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर की लिखित रूप से दी गई।
जिस पर राजस्व निरीक्षक पीढ़ी व हल्का लेखपाल बझना ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोकवाया।
उनके चले आने के बाद विपक्षी पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिए ।
मौके पर 112 नं पुलिस तथा जयसिंहपुर पुलिस को पुनः विपक्षी पवन सिंह ने अवगत कराया लेकिन जयसिंहपुर पुलिस उक्त मामले को नजरंदाज करते हुए उच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रही है।
योगी सरकार मे भी इस प्रकार की घोर लापरवाही पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाना कानून ब्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है जिसे रोका जाना अति आवश्यक है।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
