ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक चेन्नई से हावड़ा जा रही यह ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में 50 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 179 यात्रियों के घायल होने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने रेल मंत्री से बात कर हालात की जानकारी ली है। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया। यह ट्रेन बालासोर के बाहानगा के पास पटरी से उतर गई।
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेनाने बताया कि घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। 600-700 रेस्क्यू फोर्स के जवान काम कर रहे हैं। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। सभी अस्पताल सहयोग दे रहे हैं। हमारी तत्काल चिंता पीड़ितों को बचाने की है।
