महात्मा फुले महिला शिक्षा व सशक्तिकरण के थे अग्रदूत: सुरेंद्र चौधरी एमएलसी

महात्मा फुले महिला शिक्षा व सशक्तिकरण के थे अग्रदूत: सुरेंद्र चौधरी एमएलसी

भाजपा सरकार ज्योतिबा फुले के सपनों को कर रही साकार : सुरेन्द्र चौधरी

महात्मा फूले ने 1848 में लड़कियों के लिए खोला था पहला स्कूल

महात्मा फुले महिलाओं वंचितों व पिछड़ों की आवाज थे

सुलतानपुर।मंगलवार को सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने महात्मा ज्योतिबा गोविंदाचार्य फुले की 196 वीं जयंती भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई।मुख्य अतिथि एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा महात्मा ज्योतिबा फुले महिला शिक्षा,महिला सशक्तिकरण व सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे।उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला महिला स्कूल खोला।ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने,बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने में लगा दिया।
उन्होंने पत्नी को भी पढ़ाकर स्कूल में टीचर बनाया। कहा भाजपा सरकार ज्योतिबा फुले के सपनों को साकार कर रही है।विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा महात्मा फुले महिलाओं वंचितों व पिछड़ों की आवाज थे। नारी शिक्षा व समानता के लिए समर्पित उनका जीवन राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगा।पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी।उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। इसके पहले मुख्य अतिथि सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया और उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन पिछड़ा मोर्चा महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा ने किया।कार्यक्रम में न्याय सप्ताह के जिला संयोजक धर्मेन्द्र कुमार, महामंत्री घनश्याम चौहान, प्रवीन कुमार अग्रवाल,ज्ञान प्रकाश जायसवाल,आनन्द द्विवेदी, बबिता जायसवाल,अखिलेश जायसवाल,महिला मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री, बबिता तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द नारायण तिवारी, दिनेश चौरसिया, वीरेन्द्र भार्गव,धर्मेंद्र द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष आकाश जायसवाल , मनीष साहू,माटी बोर्ड सदस्य मंगरू प्रजापति,अनिरुद्ध शुक्ल, शिवा पांडे , कृष्णा कुमार,विश्वास कुमार, उपाध्यक्ष अशोक यादव , रामशंकर मौर्य, विशाल जायसवाल , जिला कोषाध्यक्ष हजारी प्रसाद गुप्ता, जिला मंत्री बालमुकुंद मौर्य, आलोक सागर कसौधन,मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राजकुमार निषाद,राजकुमार जायसवाल,मनोज सोनी , सुभाष यादव, रामचंद्र यादव,मधु अग्रहरी ,महेश यादव , मंगरू प्रजापति, अशोक वर्मा,अरुण , बद्री विशाल, भारत, देवी प्रसाद, दिलीप , दिनेश पाल, नरेंद्र देव, पंकज गुप्ता,प्रदोष चौरसिया, राम मिलन, जितेंद्र गौतम,रामदेव वर्मा,अनिल प्रजापति, अजीत प्रजापतिआदि मौजूद रहे।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!