प्रतापगढ़: खंड विकास अधिकारी ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन*
मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर राजीव पांडेय ने ग्रामीणों को दी शुभकामनाएं*
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा क्षेत्र के दियावां उमरा जमालपुर गांव में शुक्रवार की देर रात धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यहां श्री दुर्गा समिति दियावां जमालपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आसपुर देवसरा खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय शामिल हुए। दुर्गा माता परिसर में बनी इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। तत्पश्चात मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम रात करीब 9:30 बजे आयोजित हुआ। खंड विकास अधिकारी के पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। सड़क निर्माण कार्य के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान राजीव पांडेय ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों में सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर सुधाकर मिश्र, सुरेंद्र दुबे, आशीष दुबे, रामराज यादव, रुद्रमणि दुबे, राजेश यादव (डब्बेलाल), कृष्णदत्त शुक्ल, राघव राम यादव, दयाराम यादव, रामसागर यादव, वीरेंद्र दुबे, पूर्व प्रधान रामकिशोर, राम पदार्थ प्रजापति, कुलदीप कुमार, महानरायन पांडेय, त्रिवेणी पांडेय, शीतला शुक्ल, सालिकराम निषाद, शीतला निषाद और सुरेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



