जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जरूरी, जागरूकता कार्यशाला आयोजित विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने 251 कन्याओं का किया पूजन-अर्चन* प्रतापगढ़ : बाभनपुर मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस का शिकंजा, युवती समेत तीन गिरफ्तार* पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, प्रतापगढ़: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 17 अक्टूबर को बूथों पर लगेगा विशेष कैंप* शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: खंड विकास अधिकारी ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन*

मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर राजीव पांडेय ने ग्रामीणों को दी शुभकामनाएं*

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा क्षेत्र के दियावां उमरा जमालपुर गांव में शुक्रवार की देर रात धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यहां श्री दुर्गा समिति दियावां जमालपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय शामिल हुए। उन्होंने समिति की ओर से कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके बाद मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम रात करीब 9:30 बजे आयोजित हुआ। खंड विकास अधिकारी के पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। सड़क निर्माण कार्य के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान राजीव पांडेय ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों में सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर सुधाकर मिश्र, सुरेंद्र दुबे, आशीष दुबे, रामराज यादव, रुद्रमणि दुबे, राजेश यादव (डब्बेलाल), कृष्णदत्त शुक्ल, राघव राम यादव, दयाराम यादव, रामसागर यादव, वीरेंद्र दुबे, पूर्व प्रधान रामकिशोर, राम पदार्थ प्रजापति, कुलदीप कुमार, महानरायन पांडेय, त्रिवेणी पांडेय, शीतला शुक्ल, सालिकराम निषाद, शीतला निषाद और सुरेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।