जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने 251 कन्याओं का किया पूजन-अर्चन* प्रतापगढ़ : बाभनपुर मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस का शिकंजा, युवती समेत तीन गिरफ्तार* पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, प्रतापगढ़: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 17 अक्टूबर को बूथों पर लगेगा विशेष कैंप* शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप भैंस चोरी कर भाग रहे पशु चोरों की पिकअप खेत में फंसी,इंजन में लगी आग*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 17 अक्टूबर को बूथों पर लगेगा विशेष कैंप*

*4 जनवरी 2027 को होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन "डीएम अभिषेक पांडेय"*

प्रतापगढ़। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय के सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की अपील की।
*1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर होगा पुनरीक्षण*
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जाएगा। इसके तहत 2 नवंबर 2026 तक मतदान स्थलों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन होगा।
*12 नवंबर से 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे और आपत्तियां*
निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने, पहले से दर्ज विवरण में संशोधन कराने अथवा किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
*17 अक्टूबर को बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप*
जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार, 17 अक्टूबर को जनपद के बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनका फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
*मतदेय स्थलों के संबंध में 18 अक्टूबर तक दें सुझाव*
बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को मतदेय स्थलों के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव देना है, तो वह 18 अक्टूबर 2026 तक अपना सुझाव प्रस्तुत कर सकता है।
*जनगणना-2027 के लिए स्वगणना को लेकर भी की अपील*
जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के संबंध में भी लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया प्रस्तावित है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से लोगों को इसके प्रति प्रेरित करने की अपील की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।