जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने 251 कन्याओं का किया पूजन-अर्चन* प्रतापगढ़ : बाभनपुर मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस का शिकंजा, युवती समेत तीन गिरफ्तार* पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, प्रतापगढ़: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 17 अक्टूबर को बूथों पर लगेगा विशेष कैंप* शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप भैंस चोरी कर भाग रहे पशु चोरों की पिकअप खेत में फंसी,इंजन में लगी आग*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : बाभनपुर मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस का शिकंजा, युवती समेत तीन गिरफ्तार*

प्रयागराज भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोचा; कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल*

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों से निकलने की फिराक में थे। इनमें दो आरोपी प्रयागराज जाने के लिए बस पकड़ने की तैयारी में थे, जबकि युवती किसी अन्य स्थान पर जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। बाभनपुर निवासी वंदिता वर्मा उर्फ अंतिमा वर्मा (22) को दमड़ी गांव के पास से पकड़ा गया। वहीं, बृजभान वर्मा उर्फ चंद्रभान उर्फ नन्हे (26) और राजेश वर्मा उर्फ नन्हके (23) को सदहा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शुक्रवार सुबह करीब 4:17 बजे बस पकड़कर प्रयागराज जाने की तैयारी में थे। मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सचिन कुमार और जावेद अहमद खान की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।