जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक की टक्कर से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम* बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप प्रतापगढ़: पट्टी 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेगा विशेष कैंप* प्रतापगढ़: डीएम अभिषेक पाण्डेय ने देवली गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं* प्रतापगढ़: नवरात्रि पर खाद्य विभाग की ई-कॉमर्स प्रतिष्ठानों में छापेमारी*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक की टक्कर से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

पत्नी ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की लगाई गुहार*

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के संबंध में मृतक की पत्नी ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोपा गांव निवासी शोभनाथ रजक पुत्र शिवचरन 10 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे गैस सिलेंडर भरवाने के लिए कोइरीपुर गए थे। वहां से घर लौटते समय देवसरा क्षेत्र में रामगंज बाजार में एक ट्रक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने तथा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।