जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक की टक्कर से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम* बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप प्रतापगढ़: पट्टी 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेगा विशेष कैंप* प्रतापगढ़: डीएम अभिषेक पाण्डेय ने देवली गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं* प्रतापगढ़: नवरात्रि पर खाद्य विभाग की ई-कॉमर्स प्रतिष्ठानों में छापेमारी*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: पट्टी 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेगा विशेष कैंप*

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, पात्र नागरिक जरूर कराएं पंजीकरण*

उपजिलाधिकारी अधिकारी पट्टी सुनील कुमार

प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 249-पट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आगामी 17 अक्टूबर (शनिवार) और 24 अक्टूबर (शनिवार), 2026 को प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उपजिलाधिकारी पट्टी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।

*लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी*

निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदान के अधिकार का लाभ उठाने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। इसलिए पात्र युवा एवं अन्य नागरिक निर्धारित तिथियों पर आयोजित विशेष कैंप का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य सुनिश्चित करें। अभियान को सफल बनाने के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों, तहसीलदार पट्टी, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा बीएलओ सुपरवाइजरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और नागरिकों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।