जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: डीएम अभिषेक पाण्डेय ने देवली गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं* प्रतापगढ़: नवरात्रि पर खाद्य विभाग की ई-कॉमर्स प्रतिष्ठानों में छापेमारी* सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर 3,500 रुपये** घर से नाराज युवक ने नदी में लगे छलांग* दौड़ लगाने के बाद नदी किनारे हाथ-पैर धोने पहुंचा युवक डूबा* प्रतापगढ़ : विधानसभा चुनाव-2027 और विधान परिषद निर्वाचन-2026 की तैयारियों में तेजी*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: डीएम अभिषेक पाण्डेय ने देवली गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं*

बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश, लीलापुर से सण्डवा चंद्रिका तक सड़क मरम्मत को प्राथमिकता*

प्रतापगढ़, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शिकायत के क्रम में ग्राम देवली (फूलपुर) पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित प्रकरण की जांच की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं तथा आवागमन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बच्चों के टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बच्चों का टीकाकरण नहीं होने की बात बताई। जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारी को गांव में विशेष अभियान चलाकर बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने गांव में सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया। सड़क की जर्जर हालत को देखते हुए उन्होंने लीलापुर से सण्डवा चंद्रिका तक सड़क की मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। स्वास्थ्य सेवाओं एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।