जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : विधानसभा चुनाव-2027 और विधान परिषद निर्वाचन-2026 की तैयारियों में तेजी* प्रतापगढ़ में 325 ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिल और सुरक्षा किट* बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम* फर्राटा पंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, दो साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया मछलीशहर में सरकारी बस की टक्कर से युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप** 24 चोरी की साइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : विधानसभा चुनाव-2027 और विधान परिषद निर्वाचन-2026 की तैयारियों में तेजी*

डीएम अभिषेक पाण्डेय सख्त, बोले—निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मतदाता सूची दुरुस्त रखने के दिए निर्देश*

प्रतापगढ़, आगामी विधान परिषद निर्वाचन-2026 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय में संबंधित प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, वाहन एवं निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, वेबकास्टिंग तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ करें। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी ने मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने डुप्लीकेट मतदाताओं से जुड़ी शिकायतों की गहन जांच कर नियमानुसार निस्तारण करने तथा फार्म-6 के माध्यम से सभी पात्र नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।