लखनऊ सेगायब युवक की लाश; मिली गोमती नदी में

*लखनऊ सेगायब युवक की लाश; मिली गोमती नदी में*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: बक्सा पुलिस ने गोमती नदी में बहकर जा रही एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को बरामद किया है।अज्ञात लाश के मांस को पानी के जानवरों ने कई जगहों से खा लिया है। फिलहाल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पहचान कर लिया है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त थाना क्षेत्र के फरीदाबाद में स्थित गोमती नदी में पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली की नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है वह पानी में तैर रही है। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से बाहर निकाला| मृतक का काले रंग का पैंट तथा अन्य कपड़े सड़कर गल गये थे|

पुलिस ने पैंट के माध्यम से यह खोज निकाला कि वह कहां का रहने वाला है| इसकी शिनाख्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रिषभ कुमार गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता 565 पुरननगर थाना आलमबाग जनपद लखनऊ का रहने वाला है। लगभग 20 दिन पूर्व इसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट कैसरबाग थाने में परिवार द्वारा दर्ज कराया गया था | फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!