जौनपुर के लालों ने रचा इतिहास,बक्शा के दो होनहार बने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर

*जौनपुर के लालों ने रचा इतिहास,बक्शा के दो होनहार बने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: (बक्शा) प्रतिभा किसी के परिचय की मोहताज नहीं होती और जब इरादे फौलादी हों, तो सफलता भी कदम चूमती है।

बक्शा विकास खंड के दो युवाओं ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

नारायणदत्त तिवारी को मिली 109वीं रैंक

गैरीखुर्द गांव के निवासी और लखीमपुर खीरी में तैनात दारोगा अरुण कुमार तिवारी के सुपुत्र नारायणदत्त तिवारी ने अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए यूपी सब इंस्पेक्टर परीक्षा में 109वीं रैंक हासिल की है। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए नारायणदत्त अब खुद खाकी वर्दी में देश की सेवा करेंगे।

उधर सड़ेरी गांव के रहने वाले श्रीपति यादव के पुत्र विनोद यादव ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ओबीसी वर्ग में 30वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। विनोद बेलापार नौपेड़वा स्थित पहल पुस्तकालय के छात्र हैं।

पहल पुस्तकालय के संस्थापक दिनेश कुमार यादव और पुस्तकालयाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दोनों होनहारों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी दिन-रात की मेहनत, कड़े अनुशासन और निरंतर अध्ययन का ही मीठा परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!