सिंगरामऊ में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 सम्पन्न
शिव पूजन मिश्र
सिंगरामऊ, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन दिनांक 05 अप्रैल 2026 को राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज, सिंगरामऊ (जौनपुर) में किया गया। कार्यक्रम के 8वें सत्र में पूर्व विधायक सदर जौनपुर आदरणीय सुरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. चेतन पाण्डेय (नेत्र चिकित्सक), जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा जौनपुर को कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और सेवा भाव पर बल दिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा जौनपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सिंगरामऊ सिकंदर मौर्य, विनोद तिवारी, अशोक उपाध्याय, दयाशंकर सिंह, त्रिभुवन सिंह, नंदलाल हरिजन, ममता गिरी, पुष्पा निषाद सहित अनेक गणमान्य लोग एवं भाजपा सिंगरामऊ मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
