*सेवार्थम फाउंडेशन ने शौचालय का किया उद्घाटन, बच्चों को वितरित किया वार्षिक परीक्षाफल*
दधीच विश्वकर्मा
चांदा।।सुल्तानपुर
प्रतापपुर कमैंचा ब्लॉक क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को सेवार्थम फाउंडेशन के तत्वाधान में शौचालय उद्घाटन एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।सेवार्थम फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में शौचालय निर्माण हेतु 51,000 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया था।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत सोमवार को फाउंडेशन के पदाधिकारी अमित तिवारी ने फीता काटकर शौचालय का विधिवत उद्घाटन किया।
इस पहल को विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया, जिससे उनमें उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हुई।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे, उमेश चंद तिवारी, महामंत्री विवेक तिवारी, लवलेश दुबे मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर कमैंचा, अनिल दुबे मंडल अध्यक्ष अमरूपुर, जगदंबा प्रसाद, अनिल कनौजिया, अमित तिवारी, मीडिया प्रभारी चंदन यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जटाशंकर मिश्र के साथ शिक्षकगण विजय प्रकाश, राम बहाल, अनिल पांडे, विपिन कुमार, दयाशंकर, चंद्रपाल, अनिरुद्ध, सरिता, प्रेम कुमार, खुशबू, अनिल कुमार, पूजा सहित
समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।विद्यालय प्रबंधन ने सेवार्थम फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए
कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहलें शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
