*निफा उतर प्रदेश द्वारा राजधानी में नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड समारोह का आयोजन*
“संवेदना-2 अभियान के आयोजकों को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस,इंग्लैंड्स द्वारा सम्मान *

“जौनपुर से डॉक्टर अंजु सिंह सहित 10 लोगों को किया गया सम्मानित ”

रक्तदान को जनआंदोलन बना चुकी सामाजिक संस्था निफा द्वारा प्रदेश भर की संवेदना-2 अभियान में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओ एवं रक्तवीरों को मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए एक ही दिन दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उ0प्र0 द्वारा आयोजित संवेदना -2 सम्मान समारोह में देश, प्रदेश भर से जुटे रक्तदानियो को रक्तदान शिविरों के आयोजन,
जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट्स (NIFAA) की ओर से नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवार्ड और इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ0 बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ0प्र0) वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम एवं विशिष्ट अतिथि प्रो0 राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर (बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ), मि0 संजय पांजवानी वाइस चेयरमैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड, डॉ0 अश्विनी शेट्टी नेशनल प्रेसिडेंट निफा व संदीप बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल स्माइल मैन सर्वेश अस्थाना,सोटो के जॉइंट डायरेक्टर डॉ हर्षवर्धन द्विवेदी अरुण कुमार सिंह मुन्ना कोषाध्यक्ष आईआरसीएस लखनऊ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए सभी रक्तवीरों के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना की।
अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष रूप से रक्तदान एवं अंगदान को और बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे, माधव श्याम त्रिपाठी, डॉ अंजू सिंह,परमजीत सिंह जग्गी,आलोक अग्रवाल एवं इंजी0 राजीव गोयल ,सचिन श्रीवास्तव,अमित गुप्ता सहित निफा परिवार के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। संवेदना -2 के नेशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिलीप दुबे ने अतिथियों का स्वागत भाषण दिया वही डॉ अश्विनी शेट्टी ने संवेदना अभियान के रूपरेखा से सदन को अवगत कराया निफा उत्तर प्रदेश के संरक्षिका एवं ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका सचिव डॉक्टर अंजु सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती बबीता सिंह चौहान को सम्मानित किया गया डॉ अंजू सिंह ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम मे सम्मानित होने के लिए ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं निफा के पदाधिकारी अमित सिंह सौरभ सिंह अनुज सिंह एवं अन्य सभी सहयोगी संस्थाओं के कोऑर्डिनेटर मुख्य रूप से मोहम्मद मुस्तफा लाइंस क्लब नेहा सिंह हेल्पिंग हैंड्स उर्वशी सिंह अतुल्य ट्रस्ट संजीव सिंह ठाकुरबाड़ी डॉक्टर जेपी दुबे शाहगंज डॉ अभिषेक रावत अनीता हॉस्पिटल सहित हर एक रक्तबीर को शुभकामनाएं एवं बधाई दी जनपद प्रतापगढ़ एवं बस्ती में भी ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा संपन्न कराए गए रक्तदान शिविरों के लिए उनकी कोऑर्डिनेटर को सम्मानित किया गया संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 500 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
