*अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते हैं “शनि”*
प्रेम शर्मा

जौनपुर: बदलापुर मंडल के जुझारू एवं कर्मठशील मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला “शनि” ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते हैं! हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए|
क्योंकि शिक्षित एवं संस्कारित व्यक्तित्व से ही एक सुयोग्य एवं मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना की जा सकती है|
वह प्राथमिक विद्यालय देवापट्टी, बदलापुर में आयोजित वार्षिक समारोह में बताैर मुख्य अतीत संबोधित कर रहे थे| वार्षिक समारोह को अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए उपस्थित जनसमुदाय से विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा नामांकन करने की अपील किये| इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं विभिन्न कलाओं से परिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा का मन मोह लिया| द्वीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की |भावपूर्ण प्रस्तुति दी| विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, लोकगीत, बालिका गीत, और विभिन्न नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी| समारोह में उदय शंकर दुबे स्मृति पुरस्कार से कक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले 15 छात्राओं को उनके प्रपौत्र अखिल दुबे ने सम्मानित किया|| विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया |समारोह की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरुदेव प्रसाद त्रिपाठी तथा संचालन उपेंद्रनाथ उपाध्याय ने किया आगंतुकों के प्रति आभार प्रधानाध्यापक उमाशंकर द्विवेदी ने व्यक्त किया| इस मौके पर डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्ता, उमेश चंद्र दुबे, राज भारत मिश्र, कैलाश नाथ रजक, डॉक्टर राकेश कुमार पाल, कांग्रेसी नेता देवराज पांडे, विवेक यादव, सुमन यादव, समर बहादुर यादव, प्रवीण त्रिपाठी इत्यादि लोग मौजूद रहे
