अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेवार्थम फाउंडेशन कार्यालय में हुआ भव्य योगाभ्यास

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेवार्थम फाउंडेशन कार्यालय में हुआ भव्य योगाभ्यास*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में लोगों ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश*

सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के गोथुआ-जागीपुर स्थित सेवार्थम फाउंडेशन कार्यालय परिसर में प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवार्थम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग की विधियों एवं उससे होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनाव, अवसाद और विभिन्न बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की कला है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण के लिए नियमित योग करने तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!