*थाना बक्शा समाधान दिवस में सात शिकायतों में दो पुलिस, पांच राजस्व विभाग; त्वरित निस्तारण के निर्देश*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्शा थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवसआयोजित किया गया| जिनमें कुल सात शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से दो शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं, जबकि पांच राजस्व विभाग से जुड़ी थीं| अधिकारियों ने सभी मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए|
समाधान दिवस की अध्यक्षता बक्सा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने की| इस दौरान धनियांमऊ चौकी प्रभारी मोहम्मद शहनवाज सिद्दीकी, राजस्व निरीक्षक अशोक द्विवेदी और हल्का लेखपाल अजय कुमार पांडेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे|
पुलिस से संबंधित दोनों शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए| राजस्व से जुड़ी पांच शिकायतों को संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपा गया, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया और अधिकारियों ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सुरक्षा के बीच मौके पर पहुंचकर राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया जाए |
सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के बाद समाधान रजिस्टर में जांच आख्या दर्ज करने के निर्देश दिए गए| गंभीर मामलों की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को भी कहा गया ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके|
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर मामलों का समाधान करने का निर्देश दिया| उन्होंने चेतावनी दी की नियम- कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी |
