*प्रदेश उपाध्यक्ष बने शंकर गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष बने अशोक चौरसिया; जिला मंत्री अरुण जायसवाल ने दी शुभकामनाएं*
दधीच विश्वकर्मा
चांदा, सुल्तानपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अरुण जायसवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर गिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अशोक चौरसिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अरुण जायसवाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दोनों अनुभवी एवं समर्पित नेताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में और अधिक गति आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा संगठन को सर्वोपरि मानते हुए कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपती रही है। नए दायित्व के साथ दोनों नेता संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शंकर गिरी और अशोक चौरसिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसरोकारों के प्रति समर्पित होकर कार्य करेगा। अंत में जिला मंत्री अरुण जायसवाल ने दोनों नेताओं के सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी निरंतर विकास और जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी।
